पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम बंद करने की मांग

काम बंद करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काम बंद करने की मांग

सारनी: शिवसेनामध्यप्रदेश ने शहर में बिना एनओसी के चल रहे नगर पालिका के कार्यों को बंद करने की मांग की है। जिला प्रमुख विनोद जगताप ने बताया कि नगर पालिका डब्ल्यूसीएल की जमीन पर पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी और सारनी में पॉवर जनरेटिंग कंपनी की जमीन पर निर्माण कार्य कर रही है। मगर, इसके लिए कोई लिखित अनुमति नहीं ली गई है। नगर पालिका केवल 2 फीसदी निर्माण कार्यों की ही अनुमति लेती है। उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग भी ऐसे कार्यों की मंजूरी कैसे दे देता है यह समझ से परे हैं। उन्होंने मामले की जांच कर बिना अनुमति चल रहे कार्यों को रोकने की मांग की।