खेलों में छात्राओं ने दिखाए जौहर
सारनी| आदर्शगायत्री विद्यापीठ में वार्षिकोत्सव के तहत खेलकूद स्पर्धा हुई। इसमें बालक वर्ग में प्राथमिक से हायर सेकंडरी तक की छात्राओं की खो-खो स्पर्धा हुई। तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा की संयुक्त टीम का नेतृत्व हिमांशी ने किया। टीम ने जीत हासिल की। इसी प्रकार मिडिल विभाग से कक्षा 7वीं की टीम जीती। हाई स्कूल से कक्षा दसवीं की टीम ने जीत हासिल की। वहीं हायर सेकंडरी वर्ग से कक्षा 12वीं की टीम ने जीत दर्ज की। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य लक्ष्मी पवार, महेश सोनी, अर्जुन नगदे, सुरेंद्र सिंह मैनवे, संध्या सोनी, शिवाजी खाकरे, निकिता सोनी, सुमिता राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद थे।