- Hindi News
- ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ जनता यूनियन का अधिवेशन
ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ जनता यूनियन का अधिवेशन
पॉवरप्लांटों के निजीकरण, कर्मचारियों के शोषण और अन्य सरकारी नीतियों के खिलाफ मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी जनता यूनियन ने आवाज बुलंद की। शुक्रवार को ध्वजारोहण और नारेबाजी के साथ दो दिनी प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। यहां यूनियन के महासचिव एमएल चौकसे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद रैली के साथ शहीद कश्मीरा सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। यहां श्रद्धासुमन अर्पित की।
शहर के मंगल भवन में जनता यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन के पहले दिन की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। भारती वागद्रे और मनीषा वागद्रे ने वंदना की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष भावना माकोड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह और कार्यपालन अभियंता शैलेंद्र वागद्रे यहां मौजूद थे। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों और अतिथियों के स्वागत के बाद प्रतिवेदन का वाचन किया गया। कार्यक्रम में विलास महाले, केसी शर्मा ने उद्बोधन दिए। संचालन रमेश चौधरी ने किया। दो दिवसीय अधिवेशन के तहत शनिवार को सुबह 11 बजे से मंगल भवन में कार्यक्रम होंगे। कर्मचारी विरोधी नीति और निजीकरण को लेकर सभी को संगठित किया जाएगा। शॉपिंग सेंटर में भी आम सभा रखी गई है।