पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शॉपिंग सेंटर के गड्‌ढे को सुधारने की तैयारी

शॉपिंग सेंटर के गड्‌ढे को सुधारने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी : शॉपिंगसेंटर की मेन रोड पर बने गड्‌ढे को सुधार की तैयारी नगर पालिका ने शुरू कर दी है। बुधवार को दैनिक भास्कर ने मामले को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद नगर पालिका ने इस ओर ध्यान दिया। चारों ओर से गड्‌ढे को पैक कर दिया गया है। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इसका सुधार कार्य किया जाएगा। शॉपिंग सेंटर में दुकान संचालित करने वाले नौसे खान, गोविंदा एरोलू ने बताया कि गड्‌ढे में कई वाहन चालक फंस चुके हैं।