- Hindi News
- रात को खुला छोड़ा एटीएम का स्क्रीन, लोगों ने किया सुरक्षित
रात को खुला छोड़ा एटीएम का स्क्रीन, लोगों ने किया सुरक्षित
सारनी|पाटाखेड़ा क्षेत्रके एटीएम का स्क्रीन खुला था। रात को पुलिस पहुंची।
नगर संवाददाता|सारनी
शहरके पाटाखेड़ा क्षेत्र में एसबीआई के एटीएम का स्क्रीन खुला रह गया। पाटाखेड़ा के जागरुक लोग इसकी शिकायत नहीं करते तो यहां बड़ी घटना हो सकती थी। निजी कंपनी के हाथों में इसकी देखरेख है। पुलिस पहुंचती तब एजेंसी के लोग यहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। पाटाखेड़ा क्षेत्र में सेंट्रल बैंक शाखा के पास एसबीआई का एटीएम है। मंगलवार शाम को ही इसमें कैश डाला गया था। मगर, उस समय इसका स्क्रीन यानी कंप्यूटर वाला हिस्सा ठीक से लॉक नहीं किया गया था। इससे वह खुला रह गया। लोग जब विड्राल के लिए पहुंचे तो देखा कि स्क्रीन खुला पड़ा है। देखते ही देखते रात करीब साढ़े नौ बजे यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। यहां के जागरूक लोगों ने पुलिस और बैंक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बैंक अधिकारियों के माध्यम से निजी एजेंसी के कर्मचारियों को बुलवाया गया। पुलिस ने लापरवाही पर उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद इसे बंद किया गया। इधर शहर के अन्य एटीएम भी रुपए नहीं होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। एसबीआई शाखा के एटीएम में से एक मशीन बंद है और दूसरे में रुपए खत्म हो गए।