पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बगीचे की बाउंड्रीवाल तोड़ी, सड़क के लिए गेट बंद

बगीचे की बाउंड्रीवाल तोड़ी, सड़क के लिए गेट बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसे होेकर बन रही टू लेन सड़क का काम अब जयस्तंभ चौराहे के आस-पास शुरू हो गया। कंपनी ने बुधवार को यहां पॉवर जनरेटिंग कंपनी के बगीचे की बाउंड्रीवाल में लगी फैंसिंग को हटा दिया। सड़क की खुदाई के लिए गेट नं. 7 से काफी देर आवागमन बाधित रखा। बुधवार को दिन भर यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन शहर में टू लेन सड़क का निर्माण कर रही है। निर्माण कार्य को गति देते हुए बुधवार को जयस्तंभ चौराहे के आस-पास की सड़क की खुदाई की गई। पॉवर जनरेटिंग कंपनी के बगीचे का एक हिस्सा भी इसमें तोड़ा गया। इसके अलावा पुराना बना फुटपाथ को भी तोड़कर सीधा किया गया। गेट नं. 7 के सामने से भी सड़क के लिए खुदाई की गई। इससे सड़क पर आवागमन बाधित रहा। कई बार जाम की स्थिति निर्मित हुई। हालांकि बाद में कंपनी ने यहां बायपास रोड बना दी, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी रही। प्लांट में जाने वाले ज्यादातर बड़े वाहन गेट नं. 1 से भीतर गए। दिन में कई बार जाम की स्थिति निर्मित होती रही।

सारनी| कंपनीके बगीचे की बाउंड्री हटाते मजदूर।

कार्रवाई