पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटर्निंग वाल को लेकर एक घंटे विवाद

रिटर्निंग वाल को लेकर एक घंटे विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाथाखेड़ाके न्यू मार्केट में रिटर्निंग वाल बनाने पर बुधवार को जमकर विवाद हुआ। लोगों ने पार्षद को आड़े हाथों लेते हुए पुरानी रिटर्निंग वाल के पर ही नई वाल बनाने की मांग रखी। जबकि यहां हुए अतिक्रमण के कारण इसमें दिक्कतें हो रही हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि मामला अभी सुलझा नहीं है।

पाथाखेड़ा के वार्ड 18 में नगर पालिका की ओर से नाले पर रिटर्निंग वाल बनाई जा रही है। चंूकि नाला मुख्य बाजार यानी न्यू मार्केट क्षेत्र का है इसलिए यहां ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। पुरानी रिटर्निंग वाल पर लोगों ने कब्जे कर लिए हैं। इसलिए नगर पालिका को नए स्थान पर रिटर्निंग वाल बनाई जा रही है। लोगों का कहना था कि नगर पालिका जबरदस्ती जगह छोड़कर रिटर्निंग वाल बना रही है। ऐसे में और कब्जे बढ़ेंगे। इस बीच मनोज सिंह और पार्षद मो. ताहिर अंसारी के बीच जोरदार बहस भी हुई। श्री सिंह ने कहा कि लोगों ने उन्हें वोट देकर जिताया है तो उनका दायित्व है कि काम सही हो। यहां लोगों ने एक घंटे तक हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे, सीएमओ अशोक शुक्ला ने सारी जानकारी ली। उन्होंने लोगों को बताया कि ले-आउट बनाते समय पुरानी रिटर्निंग वाल पर ही दीवार प्रस्तावित थी, लेकिन कुछ कब्जे होने के कारण यहां दिक्कतें हुई। दीवार से सटकर ही नई रिटर्निंग वाल बनाई जा रही है। नगर पालिका इसमें ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। यदि क्वालिटी को लेकर परेशानी है तो लोग शिकायत कर सकते हैं।

मगर, लोगों ने इस रिटर्निंग वाल को बेहतर क्वालिटी की बताया। नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा कि लोगों के कब्जे हटाए जाते हैं तो पुराने ही स्थान पर रिटर्निंग वाल बनाई जाएगी।

सारनी| पाथाखेड़ा के न्यू मार्केट में रिटर्निंग वाल बनाए जाने का लोगों ने विरोध किया।