छेड़छाड़ की थाने में की शिकायत
सारनी : शहरके पाथाखेड़ा क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों से लगातार हो रही छेड़छाड़ की घटना के विरोध में पार्षद ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। चौकी प्रभारी ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। क्षेत्र के पार्षद जगदीश पवार ने चौकी पहुंचकर शिकायत की कि यहां के सतपुड़ा स्कूल के पास कुछ युवक महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते हैं। बुधवार ही एक शिक्षिका के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। युवक मोबाइल पर अश्लील गाना बजाकर छीटे कस रहा था। मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। इससे पूछताछ की गई।
पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। चौकी प्रभारी सुरेंद्रसिंह यादव ने बताया कि अन्य युवकों के नामों की जानकारी भी ली जा रही है।