रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
खनिजविभाग ने बुधवार को सारनी क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया है। इन्हें सारनी और रानीपुर थाने में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी एमए खान ने बताया कि सारनी निरीक्षण के दौरान बिना रॉयल्टी के ट्रैक्टरों से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। जानकारी लेने पर कागजात नहीं मिले हैं। इन्हें जब्त कर रानीपुर और सारनी पुलिस के सुपुर्द किया है। खनिज निरीक्षक देवेंद्र पटले ने बताया कि दोनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।