प्लांट में ही मिली शीट
सारनी| सतपुड़ाप्लांट के डब्ल्यूटी प्लांट के एलम डोजिंग शेड की शीट पॉवर प्लांट में ही मिली। एसआईएसएफ की पड़ताल के बाद शीट बरामद की गई। कर्मचारियों ने बताया कि शीट चोरी नहीं गई बल्कि इसे बदला गया। बुधवार को अधिकारियों ने मामले की जांच की। कर्मचारियों से पूछताछ की। अधिकारियों की मीटिंग में यहां से शीट चोरी होने की बात उठी थी। जांच के बाद एसआईएसएफ ने रिपोर्ट सबमिट कर दी है। बुधवार को हुई बैठक में भी अधिकारियों ने शीट हटाने को लेकर स्पष्टीकरण दिया है।