- Hindi News
- टट्टा कॉलोनी में बिजली कनेक्शन के आधार पर शुरू होगी सप्लाई
टट्टा कॉलोनी में बिजली कनेक्शन के आधार पर शुरू होगी सप्लाई
300 से ज्यादा बिजली कनेक्शन हुए तो शुरू हो जाएगी बिजली
पांच सालों से नहीं थी टट्टा कॉलोनी में बिजली
शोभापुरकी टट्टा कॉलोनी में पिछले पांच सालों से बिजली नहीं थी। यहां की पार्षद रेखा मायवाड़ ने बताया कि डब्ल्यूसीएल की कॉलोनी होने के कारण पूर्व में यहां प्रबंधन सप्लाई करता था, लेकिन कर्मचारियों के लगातार कम होने के कारण डब्ल्यूसीएल ने अपने कामगारों को यहां से दूसरी कॉलोनी में शिफ्ट कर दिया और यहां का बिजली कनेक्शन काट दिया। तब से अभी तक यहां बिजली व्यवस्था नहीं है। तीन सालों पहले नगर पालिका चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां घोषणा की थी। तब यहां बिजली की योजना लागू की गई। अब यहां के लोगों को जल्द ही कॉलोनी रोशन होने की उम्मीद है।
बगडोनाको भी मिल सकती है यहां से सप्लाई
वितरणकंपनी यहां का सब स्टेशन शुरू होने के बाद इससे कैलाश नगर और बगडोना को सप्लाई देने की तैयारी कर रही है। टॉउन एई करन सिंह दोहरे ने बताया कि यहां उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे अन्य क्षेत्रों में भी बिजली दी जा सकती है। प्रारंभिक रूप से कैलाश नगर और बगडोना क्षेत्र के लोगों को बिजली दी जाएगी। इसके बाद आवश्यकता के आधार पर शोभापुर और पाथाखेड़ा के अन्य वार्डों में भी सप्लाई बढ़ाई जा सकती है। मगर, इसके लिए फिलहाल कंपनी के पास कोई योजना नहीं है।
सारनी. शुक्रवार को अिधकारियों ने सर्वे किया।
शोभापुर की टट्टा कॉलोनी में रविवार यानी 14 दिसंबर को बिजली कनेक्शन के लिए कैंप लगाएगी। अधिकारियों ने तय किया कि यहां 3 सैकड़ा से ज्यादा कनेक्शन होते हैं तो 16 या 17 तारीख तक बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। मगर, यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिलहाल बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाएगी। हालांकि यहां प्रारंभिक सर्वे के दौरान 800 परिवार मिले थे। यानी कनेक्शन की पूर्ति होने की पूरी उम्मीद है। फिर भी इसमें कमी आती है तो अगले सप्ताह फिर से कैंप होगा।
एचवीडीएस सिस्टम से सीधे मिलेगा बिजली कनेक्शन
टट्टा कॉलोनी में मीटरों पर आधारित कनेक्शन लोगों को मिलेंगे। यहां बिजली कंपनी ने ठेकेदार से हाई वोल्टेज डिवाइस सिस्टम यानी एचवीडीएस लगाया है। छोटे-छोटे ट्रांसफार्मरों से लोगों को सीधे कनेक्शन मिल जाएंगे। केबलीकरण होने के कारण यहां वोल्टेज कम-ज्यादा होने और ट्रिपिंग की समस्या नहीं आएगी। इससे लोगों को सीधा फा