पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| रातामाटीगांव में रहने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ गांव के ही छह लोगों ने दुष्कर्म किया। दो फरवरी की रात हुई घटना की रिपोर्ट बालिका ने बुधवार शाम को दर्ज कराई। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। रातामाटी की 16 वर्षीय बालिका घटना की रात घर के पीछे बर्तन धो रही थी। इस दौरान गांव के साेनू पिता रामदीन, दिनेश पिता झबल, बबलू पिता झबल, कमलेश पिता पांडू और कान्हावाड़ी गांव के दो अन्य लड़के उसे उठाकर बबलू के घर के पीछे ले गए। यहां दुष्कर्म किया। बालिका ने बताया कि घटना के समय माता-पिता मामा के गांव भौरा गए थे। आरोपियों ने उसे परिजनों को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। माता-पिता के लौटने के बाद बालिका ने बुधवार 11 फरवरी को सारनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई अनूप सिंह नैन ने बताया कि आरोपियों में से 4 को रात को ही हिरासत में ले लिया था। इनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों को िरफ्तार कर लिया जाएगा।