- Hindi News
- रोड का काम नहीं होने से पार्षद नाराज, धरने की चेतावनी दी
रोड का काम नहीं होने से पार्षद नाराज, धरने की चेतावनी दी
सारनी | शहरके पांच वार्डों को लाभान्वित करने के लिए सड़क बनाने की मांग को लेकर भाजपा पार्षद को धरने पर बैठने की नौबत गई है। पिछले दो महीनों में भी सड़क का काम शुरू नहीं हो सका है। रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद प्रीति अनिल वराठे ने पंद्रह दिनों में सड़क नहीं बनने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।पार्षद ने सीएमओ नगरपालिका को बुधवार को आवेदन सौंपा। पार्षद ने बताया कि वार्ड 2, 6, 7, 8 और 9 को आपस में जोड़ने के लिए साईं मंदिर होते हुए हाई स्कूल तक सड़क बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। मगर, आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पहले भी मांग की गई थी। पूरी नहीं हुई तो 12 जनवरी को उनके द्वारा धरना प्रदर्शन करने की तैयारी की गई थी।