- Hindi News
- कालीमाई में सड़क पर खड़े मिले पांच ट्रकों पर कार्रवाई की
कालीमाई में सड़क पर खड़े मिले पांच ट्रकों पर कार्रवाई की
सारनी | कालीमाईमें सड़कों पर ट्रकों के खड़े रहने पर प्रशासन की रोक के बाद पहले ही दिन पांच ट्रक खड़े मिले। पुलिस ने इन्हें हटवाकर चालान बनाए। मंगलवार को अपर रेस्ट हाउस में हुई बैठक में एसडीएम सीपी गोहिल ने सख्त निर्देश दिए थे।
वाहनों को सड़क से हटाकर सतपुड़ा-2 खदान के खाली मैदान में खड़े करने के निर्देश दिए थे। टीआई अनूप सिंह नैन ने बताया कि वाहनों काे सड़कों से हटाने ट्रांस्पोर्टरों से कहा गया है। बुधवार को समझाइश देकर पांच वाहनों के चालान भी बनाए गए।