नेतृत्व से दिशा नहीं, केवल संख्या बढ़ रही : सोनवने
नेतृत्व से दिशा नहीं, केवल संख्या बढ़ रही : सोनवने
सारनी| नागपुर से आई चंद्रमणि सोनवने कहा नेतृत्व करने वाले दिशा नहीं दे रहे, केवल संख्या बढ़ा रहे हैं। इससे विकास संभव नहीं है। अच्छे लोगों को आगे आना चाहिए और राजनीति में भाग लेना चाहिए। तभी विकास होगा। नेतृत्व करने वाले हाथ फैला रहे हैं। राजनीति करने वालों को सभी का ध्यान रखना चाहिए। वे बौद्ध विहार में कार्यशाला को संबोधित कर रही थी। दलित पैंथर के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रमुख वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित कर रही चंद्रमणि सोनवनेे ने कहा वर्तमान परिवेश में बाबा साहब और भगवान गौतम बुद्ध के विचार को समाज में फैलाना चाहिए। संचालन राकेश महाले ने किया। इस अवसर पर मुन्नालाल कापसे, संदीप तायड़े, राजेश महाले, आदि उपास्थि थे।