सारनी में रक्तदान शिविर आज
सारनी | पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में रक्तदान शिविर गुरुवार को सुबह 11 बजे लगेगा। लायंस क्लब सतपुड़ा सारनी के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी. पाटिल भी शामिल होंगे। अध्यक्ष दीपक तिवारी और सचिव राहुल सतीजा ने बताया शिविर के एक दिन पहले तक करीब 51 लोगों ने रक्तदान करने की सहमति दी है।