बीएसएनएल का नेटवर्क ठप
सारनी|बीएसएनएल कानेटवर्क ठप रहने के कारण गुरुवार को शहर में बैंकों की सभी शाखाओं में दिनभर काम ठप रहा। शाम को कुछ समय के लिए जरूर इंटरनेट शुरू हुआ, लेकिन तब तक लेन-देन का समय खत्म हो चुका था। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को सुबह 10 बजे से बीएसएनएल का नेटवर्क ठप हुआ था। इंटरनेट सेवाएं बंद रहने के कारण बगडोना, शोभापुर, पाथाखेड़ा और सारनी की सभी बैंकों में काम ठप रहा। दिनभर किसी तरह का काम नहीं हो सका।