पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों से कह रहे समय पर जमा करें बकाया रािश

किसानों से कह रहे समय पर जमा करें बकाया रािश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठनेर | जिलासहकारी केंद्रीय बैंक शाखा आठनेर के अंतर्गत आने वाली सहकारी समिति आठनेर, धनोरा, पुसली, मांडवी ने वसूली अभियान छेड़ दिया है। बकायादारों से वसूली करने के लिए समिति द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों से समय पर राशि जमा करने का आग्रह किया जा रहा है। बैंक के अधिकारी आरके लालवानी ने बताया कि सारनी में कमिश्नर ने निर्देश के बाद महाप्रबंधक लता कृष्णन ने वसूली करने के लिए कड़ाई करने के आदेश दिए हैं। इसी के तहत बकायादारों के नामों को ध्वनि विस्तारक यंत्र से राशि जमा करने की अपील की जा रही है। शाखा पर्यवेक्षक एमआर राठौर ने बताया कि समय पर राशि जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।