पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पान की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख का नुकसान

पान की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख का नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके शॉपिंग सेंटर में पान की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पंद्रह से बीस मिनट में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। दुकान में रखे पेट्रोल से आग तेजी से फैल गई। इससे दो लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

शॉपिंग सेंटर में पान की दुकान संचालित करने वाले अर्जुन यादव गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक एक हिस्से में शार्ट सर्किट हुआ। दुकान में होलसेल के लिए रखे पाउच अन्य पानमसाला के पैकेट इससे भड़क उठे और आग तेजी से फैलने लगी। दुकान में दो अन्य लोग थे। आग लगती देख। वे जान बचाकर भागे। उनके बाहर निकलते ही आग तेजी से भभकी। दुकान में रखी पेट्रोल की केन के भड़कने के कारण आग और तेजी से फैल गई और ऊंची लपटें निकलने लगीं। पंद्रह से बीस मिनट में दुकान पूरी तरह खाक हो गई। इस बीच नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग को बुझाया गया। नगर पालिका की दमक के अलावा पॉवर जनरेटिंग कंपनी की फायर फाइटिंग टीम भी यहां पहुंच गई थी। हालांकि नगर पालिका की दमकल ने ही आग पर काबू पा लिया था। इधर, लल्ला मिश्रा की ऑटो मोबाइल की दुकान भी इसकी चपेट में रही थी। लल्ला ने तत्काल दुकान की छत पर चढ़कर बोर्ड हटाए।

सारनी| पान की दुकान में शार्ट सर्किट के बाद आग भड़क गई।