पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा प्रदर्शन

15 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोभापुरकॉलोनी के व्यापारियों ने गुरुवार को सीजीएम आॅफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। बिजली की मांग को लेकर व्यापारी यहां पहुंचे थे। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की। मगर, वेस्टर्न कोल फील्ड्स प्रबंधन ने साफ तौर पर इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद भड़क गया। व्यापारियों ने कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार वैकल्पिक व्यवस्था होते तक डब्ल्यूसीएल को बिजली देने चाहिए, लेकिन बीच में ही कनेक्शन काटे जा रहे हैं। डब्ल्यूसीएल ने अपनी कार्रवाई रोकने से मना कर दिया। व्यापारी ने कहा कि 15 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।

वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र में डब्ल्यूसीएल ने गैर कामगारों और व्यापारियों के बिजली कनेक्शन काटने एक सप्ताह से शुरू कर दिए हैं। इसके बाद से लगातार लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। गुरुवार को कालीमाई से कैलाश नगर तक के व्यापारी एकजुट हुए।

व्यापारियों ने सड़कों पर रैली निकाली और सीजीएम आफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि 31 जनवरी को कलेक्टर ने नगर पालिका में बैठक कर डब्ल्यूसीएल को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कनेक्शन नहीं काटने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके डब्ल्यूसीएल कनेक्शन काट रहा है।

मुसीबत की बात यह है कि यहां पर बिजली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। ऐसे में घर और दुकानें अंधेरे में हैं। गुरुवार को व्यापारियों ने सीजीएम से बिजली मांगी तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर मना कर दिया। सीजीएम अभय कुमार ने कहा कि डब्ल्यूसीएल किसी भी सूरत में दूसरे लोगों को बिजली नहीं दे सकता। अपने कर्मचारियों को ही वे बिजली की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारी रमेश हारोड़े, सुखदेव धोटे, दिलीप कनाठे, अरशद हुसैन, तेजेंद्र देशमुख, पंजाब पवार समेत अन्य लोग यहां मौजूद थे। व्यापारियों ने कहा वे बैठक कर कलेक्टोरेट जाने की तैयारी में हैं।

20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए

वेस्टर्नकोल फील्ड्स लिमिटेड ने पाथाखेड़ा और शोभापुर कॉलोनी के पांच क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी है। केवल कामगार परिवारों को ही बिजली मिल पा रही है। यानी व्यापारी और गैर कर्मचारी परेशान हैं। हॉलेज कॉलोनी, शक्ति नगर, टट्‌टा कॉलोनी, पाथाखेड़ा के न्यू मार्केट, हाॅस्पिटल कॉलोनी में केबलीकरण कर दिया है। केबलीकरण के बाद सीधे कनेक्शन घरों यानी आवासों में दिए जा रहे हैं। इससे ज्यादा लोग परेशान हैं।

व्यापारियोंकी परेशानी, केबलीकरण की तैयारी

शोभापुरऔर पाथाखेड़ा के व्यापारिक क्षेत्रों में तारों का केबलीकरण किया जाना प्रस्तावित है। यानी शोभापुर के सुपर मार्केट, एसबीआई तिराहा, क्लब कॉलोनी और कैलाश नगर के व्यापारियों की परेशानी बढ़ने वाली है। वहीं पाथाखेड़ा के पुराना बाजार, दो नंबर क्षेत्र, सुभाष नगर, प्रेम नगर चौराहे की बिजली काटने की तैयारी है। दरअसल, डब्ल्यूसीएल बिजली बेच नहीं सकता इसलिए व्यापारियों को पूर्व में दिए कनेक्शन हटाए जा रहे हैं।

सारनी| शोभापुर के व्यापारियों ने सीजीएम ऑफिस में प्रदर्शन किया।

सारनी| शहरके पाथाखेड़ा क्षेत्र में सोमवार और गुरुवार को सड़क पर लगने वाली गुजरी बाजार स्थल पर लगी। गुरुवार को बाजार स्थल पर ही सारी दुकानें लगाई। प्रशासन की सख्ती के बाद सारे व्यापारी एक स्थान पर ही बैठे। अच्छी बात यह है कि गुरुवार को दो नंबर क्षेत्र की सड़क पूरी तरह खाली रही और यहां कोई जाम भी नहीं लगा। दो दिनों पहले एसडीएम सीपी गोहिल, नपाध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे ने व्यापारियों और बाजार के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर स्थान तय किया था। नगरपालिका को निर्देश दिए गए थे कि जय स्तंभ की गुजरी को उठाकर साप्ताहिक बाजार स्थल पर लगाया जाएं। मगर, एसडीएम के निर्देशों पर नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पाथाखेड़ा की गुजरी व्यवस्थित, एक साथ लगा बाजार