- Hindi News
- छात्रा से ज्यादती करने वाले पांच आरोपी पकड़ाए
छात्रा से ज्यादती करने वाले पांच आरोपी पकड़ाए
रातामाटीगांव की कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ ज्यादती करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल एक युवक फरार हैं।
जानकारी के अनुसार रातामाटी गांव में रहने वाली 16 वर्षीय बालिका के साथ गांव में दो फरवरी को गांव के साेनू पिता रामदीन, दिनेश पिता झबल, बबलू पिता झबल, कमलेश पिता पांडू और कान्हावाड़ी गांव के दो अन्य लड़कों ने सामूहिक ज्यादती की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक की तलाश की जा रही है। टीआई अनूप सिंह नैन ने बताया कि एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।