- Hindi News
- आंगनबाड़ी इतनी दूर की बच्चे पहुंच भी नहीं पाते
आंगनबाड़ी इतनी दूर की बच्चे पहुंच भी नहीं पाते
शहरके वार्ड पांच के लोगों ने आंगनबाड़ी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी पहुंची महिलाओं ने बताया कि उनके वार्ड का केंद्र इतनी ज्यादा दूर है कि बच्चे पहुंच ही नहीं पाते। वार्ड में केंद्र रहे तो बच्चों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
वार्ड पांच में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में नगर पालिका ने भवन का निर्माण नहीं किया है। यहां के गोलू सराठे, शांति, गणेश, मुकेश नायक, राजू इंगले, रेखा गोरले, कांति, संगीता, लता और कैलाश समेत अन्य लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी दूर होने के कारण वे अपने बच्चों को भेजने में असमर्थ हैं। उन्होंने वार्ड में आंगनबाड़ी भवन बनाने की मांग की।