- Hindi News
- सीटी बर्स्ट होने से बंद हुई 8 नंबर इकाई शुरू
सीटी बर्स्ट होने से बंद हुई 8 नंबर इकाई शुरू
जांच के बाद गुरुवार इकाई को शुरू किया
सिटीरिपोर्टर|सारनी
सतपुड़ापॉवर प्लांट में बुधवार को सीटी बर्स्ट होने और जनरेटर की बुशिंग में समस्या आने के कारण 210 मेगावाट क्षमता की 8 नंबर इकाई बंद हो गई थी। जांच के बाद गुरुवार को इसे शुरू कर लिया गया। इस बीच प्लांट की 250 मेगावाट क्षमता वाली 10 नंबर इकाई से उत्पादन ठप हो गया। इसमें ट्रिपिंग गई। बुधवार को 8 नंबर इकाई के जनरेटर की बुशिंग से अचानक एबनार्मल साउंड आने लगा था। अधिकारी कुछ समझ पाते इससे पहले सीटी बर्स्ट हो गई। इसके बाद इकाई को बंद करना पड़ा। इकाई बंद करने के बाद इसकी जांच शुरू हुई।
मामूली सुधार के बाद गुरुवार को सुबह इकाई को फिर से लाइट अप कर लिया गया। शाम को इससे 170 मेगावाट उत्पादन लिया गया। इसी बीच प्लांट की 10 नंबर इकाई में तकनीकी खराबी गई और यह ट्रिप हो गई। दोपहर बाद ट्रिप हुई इकाई का फाल्ट सुधारते शाम हो गई। हालांकि सात बजे के बाद इसे भी लाइट अप कर लिया गया। प्लांट की 6 नंबर इकाई से 180, 8 से 170, 9 से 172 और ट्रिप होने के पहले 10 नंबर इकाई से 160 मेगावाट उत्पादन लिया जा रहा था।