साइिकल से ढो रहे पानी
सारनी|शोभापुर कॉलोनीमें गर्मी की शुरुआत के पहले ही पेयजल संकट शुरू हो गया है। यहां के लोगों को ढोकर पानी लाना पड़ रहा है। नगर पालिका ने फिलहाल इस क्षेत्र में पेयजल टैंकरों की व्यवस्था नहीं की है। यहां डब्ल्यूसीएल के कालीमाई के पास स्थित एक पब्लिक टैब से पानी लिया जा रहा है। लोग साइकिल और सिर पर पानी ढोकर ला रहे हैं।