नहीं सुधरी सुभाष नगर की व्यवस्था
सारनी| सुभाषनगर की बिजली सप्लाई व्यवस्था में बेहतर तरीके से सुधार नहीं हो पा रहा है। लगातार कटौती की परेशानी से निजात तो मिल गई है, लेकिन ट्रिपिंग कम नहीं हो रही है। इससे दिक्कतें बरकरार हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जब तक यहां केबलीकरण और ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जाती तब तक सुधार नहीं होगा। यहां कामगारों से ज्यादा गैर कामगार निवास करते हैं। केबलीकरण हो जाएगा तो केवल कामगारों को बिजली मिलेगी।