शोभापुर में युवक की संदिग्ध मौत
सारनी| शोभापुरकॉलोनी में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि माइन क्वार्टर 2396 में रहने वाले बबलू पिता सरवन धुर्वे (33) को डब्ल्यूसीएल के एरिया अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारण अज्ञात हैं।