पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाथाखेड़ा के विश्वकर्मा मंदिर में वसंतोत्सव आज से

पाथाखेड़ा के विश्वकर्मा मंदिर में वसंतोत्सव आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| पाथाखेड़ाके विश्वकर्मा मंदिर में दो दिवसीय वसंतोत्सव का आयोजन रविवार 7 फरवरी से होगा। श्री गौड़ विश्वकर्मा समाज समिति के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में पहले दिन बालिकाओं की दौड़ स्पर्धा होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मोहनलाल मालवीय करेंगे।

इस दौरान बालक और बालिकाओं की अलग-अलग वर्ग की दौड़ स्पर्धा होगी। स्पर्धा प्रभारी दीपक मालवीय, मनीष मालवीय आरिवं सोनी और गोलू मालवीय ने पाथाखेड़ा के विजय क्रीड़ांगण में स्पर्धा कराई। इसमें रोहित मालवीय प्रथम, जय मालवीय द्वितीय और अमन मालवीय तृतीय रहे। समापन समारोह सोमवार 8 फरवरी को होगा। अतिथि विधायक चैतराम मानेकर, डब्ल्यूसीएल सीजीएम अभय कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे, जिला समन्वयक शिवपालसिंह राजपूत, संजय शर्मा, रंजीत सिंह मौजूद रहेंगे।