- Hindi News
- स्वाइन फ्लू: मवेशी मालिकों को नपा ने दिए नोटिस
स्वाइन फ्लू: मवेशी मालिकों को नपा ने दिए नोटिस
सारनी| प्रदेशमें स्वाइन फ्लू से लगातार हो रही मौतों के बाद शहर में भी इसे लेकर अलर्ट घोषित कर दिया है। नगर पालिका ने शनिवार को सूअर मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। नगर पालिका सीएमओ ने विशेष सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू से मौतों और पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर ने नगर पालिका ने अभियान छेड़ दिया है।
शहर के पाथाखेड़ा क्षेत्र में 25 सूअर मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें अपने मवेशियों को बांधकर रखने की सलाह दी गई है। मामले को लेकर शनिवार को शोभापुर के पार्षद सतीश चौरे ने नगर पालिका में सूअर आवारा घूमने संबंधित शिकायत की। सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार ने बताया कि सूअर मालिकों नोटिस जारी किए।