छात्रवृत्ति के लिए देनी होगी अंकसूची
शासकीयकॉलेज में एससी, एसटी और ओबीसी के नियमित विद्यार्थियों के फार्मों में त्रुटि मिली है।
जांच के बाद ये सामने आई हैं। कॉलेज की प्राचार्य प्रमिला वाधवा ने बताया कि आवेदनों में कक्षा दसवीं के रोल नंबर, उत्तीर्ण वर्ष आदि गलत भरा हुआ है।
इस कारण छात्रवृत्ति मंजूर नहीं हो पा रही है। कक्षा दसवीं की अंकसूची का विवरण कॉलेज स्थित कार्यालय में जमा करना करना होगा।