पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जॉब कार्ड बनाने श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

जॉब कार्ड बनाने श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| शहरमें आधे श्रमकों के भी जॉब कार्ड नहीं बनाए गए हैं। इससे श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जॉॅब कार्ड में देरी को लेकर बुधवार को श्रमिकों ने यहां प्रदर्शन किया। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक के साथ नपाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। दिलीप झोड़ ने बताया कि जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका में संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत जॉब कार्ड बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है। यहां सभी 36 वार्डों में 5 हजार से ज्यादा श्रमिक रहते हैं। योजना 6 वर्षों से शुरू है, लेकिन आज तक केवल 1 हजार 800 ही कार्ड बने हैं। श्रमिक इस कार्य के लिए नपा जाते हैं तो इन्हें लौटा दिया जाता है। नपा के साथ ही जिला श्रम पदाधिकारी का भी इस ओर ध्यान नहीं है।