- Hindi News
- जनरेटिंग कंपनी से सड़क बनाने मिलेगी ड्राइंग तब शुरू होगा निर्माण
जनरेटिंग कंपनी से सड़क बनाने मिलेगी ड्राइंग तब शुरू होगा निर्माण
{अभी कोई स्पष्ट डिजाइन नगर पालिका को नहीं मिली है
{काम शुरू होने में अभी भी दस से पंद्रह दिन और लग सकते हैं
नगरसंवाददाता|यसारनी
शहरमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना से बनने वाली सीसी रोड मंजूरी मिलने के बाद एक बार फिर पचड़े में पड़ गई है। अब इसमें सीवरेज लाइन का रोड़ा गया है। नगर पालिका सड़क की ड्राइंग के लिए अब पूरी तरह पॉवर जनरेटिंग कंपनी पर निर्भर हो गई है। हालांकि अभी कोई स्पष्ट डिजाइन नगर पालिका को नहीं मिली है। यानी काम शुरू होने में अभी भी दस से पंद्रह दिन और लग जाएंगे।
शहर में जयस्तंभ चौराहे से लेकर मोरडोंगरी रोड तक मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत सड़क प्रस्तावित की गई थी। दो दिनों पहले ही नगरीय प्रशासन विभाग ने इसे प्रशासकीय मंजूरी दी है। मंजूरी में देरी के कारण अभी तक रोड का काम अटका रहा। अब सीवर लाइन के कारण सड़क का काम अटक जाएगा। नगर पालिका के अधिकारियों ने सड़क का काम शुरू करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन सर्वे में यह बात खुलकर सामने आई कि सड़क को तीन स्थानों पर सीवर लाइन क्रास करेगी। इसके बाद स्थिति ही बदल गई। लोगों को सड़क का इंतजार था, लेकिन हुआ कुछ और ही अब नगर पालिका पॉवर जनरेटिंग कंपनी से ड्राइंग लेने की तैयारी कर रही है। इस ड्राइंग के आधार पर सड़क का काम शुरू किया जाएगा। यदि पॉवर जनरेटिंग कंपनी का सिविल विभाग इसके लिए तैयार होता है तो स्थान छोड़कर काम किया जाएगा। अथवा नगर पालिका मोरडोंगरी की ओर से काम शुरू करने की तैयारी करेगी।
सारनी की इसी रोड पर नगर पालिका सीसी रोड बनाने की तैयारी कर रही है।
ड्राइंग मांगी है
^नगरपालिका अपनी ओर से रोड बनाने को तैयार है। नवरात्रि में काम शुरू करने की स्थिति है। सीवर लाइन की दिक्कतें हैं। सड़क पर तीन स्थानों पर लाइन क्रास होने की जानकारी मिली है। पावर जनरेटिंग कंपनी के सिविल विभाग से चर्चा हुई है। सकारात्मक जवाब मिला है। उम्मीद है जल्द ही काम हो जाए।^ -अशोक शुक्ला, सीएमओसारनी
सीवरेज लाइन डाल रहे
पॉवरजनरेटिंग कंपनी कर्मचारियों की कॉलोनियों को गंदगी मुक्त बनाने के लिए सीवरेज लाइन डाल रहा है। ट्रिपल स्टोरी के पास एक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक आवास के टॉयलेट को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। कंपनी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को साफ कर बगीचों में उपयोग लाएगी। इसके अलावा