पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद ने मंच बनाने पर ली आपत्ति, लोगों ने किया प्रदर्शन

पार्षद ने मंच बनाने पर ली आपत्ति, लोगों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगडोनाके महावीर स्वामी वार्ड में मंच निर्माण को लेकर वाद-विवाद थमा नहीं है। तीन दिनों पहले मंच निर्माण पर आपत्ति लेते हुए पार्षद दशरथ सिंह जाट ने नगर पालिका पर बिना टीएस और टेंडर के कार्य करने का आरोप लगाया था। इसके बाद गुरुवार को वार्ड के लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर पार्षद के विरोध में प्रदर्शन किया और मंच निर्माण की मांग की। नगर पालिका सीएमओ ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर पालिका के वार्ड 36 में मंच का निर्माण किया जा रहा है। नगर पालिका ने काम शुरू कर दिया है। मगर, पार्षद ने मामले को लेकर आपत्ति जताई थी अौर काम को बंद करने की मांग की थी। जबकि इसके विपक्ष में दूसरा पक्ष भी सामने गया है। मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार को नगर पालिका पहुंचकर पार्षद की आपत्ति का विरोध किया। कॉलोनी के रामचरण गीद, मनोहर श्रीवास, अतिस कुमार, प्रकाश चौरे, मनीष सोनी समेत अन्य लोगों ने बताया कि यहां 200 से ज्यादा कॉलोनीवासी रहते हैं। भागवत कथा के समय भी मंच नहीं होने से परेशानी खड़ी हुई थी। अब दुर्गोत्सव में भी परेशानी हाेगी। इसलिए मंच का निर्माण की मांग की गई थी। पार्षद इसमें बेवजह अड़ंगा लगा रहे हैं। उन्होंने सीएमओ अशोक शुक्ला से मुलाकात की और जल्द ही मंच का काम पूरा कर मैदान को समतल करने की मांग भी की।

नपा में बगडोना के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर मंच निर्माण की मांग की।