सारनी में रक्तदान शिविर कल
सारनी| पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से किया है। लायंस क्लब सतपुड़ा सारनी के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी. पाटिल भी शामिल होंगे। क्लब अध्यक्ष दीपक तिवारी, सचिव राहुल सतीजा ने बताया अब तक करीब 45 रक्तदाताओं ने रक्तदान करने संबंधित सहमति प्रदान कर दी है। शिविर में युवाओं को ब्लड देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।