सट्टा पकड़ा, 2 गिरफ्तार
सारनी | शहर के बीच में स्थित शॉपिंग सेंटर में एक आवास पर पुलिस ने छापा मारकर अवैध सट्टा लिख रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 13 हजार रुपए और मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की है। शहर के शॉपिंग सेंटर में स्थित जितेंद्र तोमर के मकान में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। टीआई विक्रम रजक ने बताया एसडीओपी एसपी दुबे को मंगलवार को पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने दोपहर में करीब 3 बजे यहां छापामार कार्रवाई की। सट्टा पर्ची लिख रहे प्रकाश पिता गन्नू चौकीकर और राजेंद्र बाथम को रंगे हाथों पकड़ा। 12890 रुपए, मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।