पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्कृति के साथ दे रहे कॅरियर गाइडेंस

संस्कृति के साथ दे रहे कॅरियर गाइडेंस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी | स्कूल के बच्चों को संस्कृति के साथ कॅरियर गाइडेंस की शिक्षा दी जा रही है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से आईं छात्राएं स्कूली बच्चों को विभिन्न शिक्षाएं दे रही हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों पर ध्यान दिया जा रहा है। छात्राएं देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंची हैं। शोभापुर के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में हुए कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं को जीवन प्रबंधन की जानकारी दी।

शांतिकुंज हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई चार देव कन्याएं इन दिनों घोड़ाडोंगरी ब्लाक के स्कूलों में बच्चों को जीवन जीना सीखा रही हैं। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत मेरठ की नंदिनी त्यागी, लखनऊ की प्रज्ञा सिंह, रुढकी की विभाग कश्यप और जम्मू की अदिति शर्मा रविवार से लगातार यहां सक्रिय हैं। नंदिनी त्यागी ने बताया कि सोशल इंट्रेनशिप के तहत बच्चों को जीवन प्रबंधन, व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, योगा समेत अन्य विद्याएं सिखाई जा रही हैं। छात्राएं अभी तक करीब 70 स्कूलों में अपना प्रजेंटेशन दे चुकी हैं। गायत्री प्रज्ञापीठ शोभापुर कॉलोनी के ट्रस्टी दीपचंद मालवीय ने बताया कि छात्राएं कॅरियर गाइडेंस और संस्कृति के संबंध में विशेष जानकारी दे रही हैं। सारनी के स्कूलों में भी कार्यक्रम होंगे।

फोटो- 2

खबरें और भी हैं...