श्रमिकों को रोजगार देने की मांग, गेट पर किया प्रदर्शन
सारनी | पॉवर प्लांट में चल रहे कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को रोजगार देने की मांग को लेकर ठेका श्रमिकों ने प्लांट के 7 नंबर गेट पर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने खाते से मजदूरी का भुगतान करने की मांग की। मप्र विद्युत ठेका श्रमिक संघ सारनी के सचिव दीपक नोरिया ने कहा प्लांट में स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा। ठेकेदार बाहर से मजदूर लाकर काम करवा रहे हैं। अध्यक्ष गंगाधर चढ़ोकार ने कहा चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदारों और कंपनी की सूची भी मांगी है। मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्लांट के सामने प्रदर्शन करते ठेका श्रमिक।