- Hindi News
- कर्मचारी बोले सालों से काम कर रहे, नहीं मिली क्रमोन्नति
कर्मचारी बोले- सालों से काम कर रहे, नहीं मिली क्रमोन्नति
नगरपालिका में 12 वर्षों से ज्यादा से कार्य कर रहे कर्मचारियों को क्रमोन्नत वेतन का लाभ नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ ने बुधवार को नगर पालिका में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष जीएस पांडे ने बताया कि कर्मचारियों के साथ द्वेष भावना से काम कराए जा रहे हैं। दो महिला कर्मचारी नगर पालिका में भृत्य का कार्य कर रही थीं उन्हें दो अलग-अलग स्कूलों में पदस्थ किया गया है। ये स्कूल नगर पालिका के नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके पद के अनुरूप ही कार्य दिए जाए। कई कर्मचारियों को लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। फायर कर्मचारियों का स्थान बदलने के कारण उन्हें अल्प वेतन में आवागमन में परेशानी हो रहे हैं। जल प्रदाय के कर्मचारी सुनील यादव को द्वेषपूर्ण भावना से परेशान किया जा रहा है। उन्हें अपने मूल कार्य पर रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।