पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजाई रंगोली, दी शानदार प्रस्तुति

सजाई रंगोली, दी शानदार प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांस्कृतिक,संगीत, साहित्यिक और रूपांकन गतिविधियों से महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए युवा उत्सव की शुरुआत शासकीय चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में बुधवार से हो गई। पहले दिन करीब दस विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 25 और 26 सितंबर को अन्य विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। नोडल कॉलेज की जिला सांस्कृतिक समन्वयक और युवा उत्सव प्रभारी डॉ. राजकुमारी शर्मा ने बताया कि युवा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को कला और प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। पहले दिन करीब 10 विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसके साथ ही गुरुवार को स्पॉट पेंटिंग और मूर्तिकला की प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार को कॉलेज में समूह गान, समूह नृत्य, भाषण, वाद-विवाद, कार्टूनिंग, प्रश्न मंच लिखित और मौखिक प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

रंगोली: प्रथम अपूर्वा चंद्रवंशी, द्वितीय दुर्गा धनगर, तृतीय राधा कासन्या

पोस्टर मेकिंग : विषय नशा मुक्ति प्रथम कमल जैन

एकल गायन पाश्चात्य : प्रथम श्वेता शर्मा, द्वितीय शशांक गहरवाल, तृतीय वीरेंद्र बरखेड़ा,

एकल गायन शास्त्रीय : प्रथम संजय दुबे, द्वितीय प्रवीण राजपूत

एकल गायन सुगम : प्रथम प्रवीण राजपूत, द्वितीय श्रवण कुमार, तृतीय हेमंत मेवाड़ा और ज्योत्सना विश्वकर्मा

कोलाज : श्वेता शर्मा, मिमिक्री : ब्रजेश शर्मा

एकल वादन परकशन : प्रथम प्रवीण राजपूत

एकल वादन नॉन परकशन : प्रथम संजय दुबे

मूक अभिनय : प्रथम प्रियंका वैध एवं साथी