पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन विसंगति दूर करने दिया ज्ञापन

वेतन विसंगति दूर करने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेतनसमय पर देने सहित वेतन विसंगति दूर करने और नियमानुसार ही लिपिकों से काम लेने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को मप्र लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। इसके पूर्व कर्मचारियों ने डीईओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय ज्ञापन डीईओ धर्मेंद्र शर्मा को दिया।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने पद के अनुरूप लिपिकों से काम लेने, तीन वर्ष से अधिक एक ही कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों को हटाए जाने, वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख को देन, कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, पे-स्लिप हर महीने देने, समयमान वेतन मा लाभ देने, डाक बांटने वाले कर्मचारियों को साइकिल देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

ज्ञापन देते समय संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पुरुषोत्तम पारीक, जेबी सिंह, सुंदर राठौर, दिलीप राठौर, आदर्श शास्त्री, दिनेश जोशी, मनोज गुप्ता, उमेश राठौर, वीन समाधिया, नर्मदाप्रसाद खरे, भानु सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।