पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनी के लाइन हेल्पर ने स्टोर रूम में लगाई फांसी

बिजली कंपनी के लाइन हेल्पर ने स्टोर रूम में लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहराबाग स्थित विद्युत वितरण कंपनी के एक कर्मचारी ने रविवार की शाम लगभग चार बजे कंपनी के स्टोर रूम में फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार ग्वालटोली निवासी 55 वर्षीय रामचंद यादव विद्युत वितरण कंपनी में लाइन हेल्पर के पद पर कार्यरत था। उसकी ड्यूटी इंदौर नाके के समीप दशहरा बाग स्थित कंपनी के स्टोर रूम में थी। बताया जाता है कि रविवार शाम करीब चार बजे उसने स्टोर रूम में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लाइन हेल्पर ने ऐसा क्यों किया, इस संबंध में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। टीआई निरंजन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

युवकफांसी पर झूला

श्यामपुर| तहसीलमुख्यालय स्थित कस्बा में रविवार को अपने ही मकान की छत पर लगे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। चौकी पुलिस ने सूचना मिलने पर पंचनामा बनाकर शव को सामुदायिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी आरएस चौहान के अनुसार कस्बा निवासी प्रेमनारायण पुत्र बाबूलाल गाडरी 40 वर्ष का शव उसी के मकान की छत पर लगे पंखे पर झूलता हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।