- Hindi News
- सत्संग और भंडारे के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सत्संग और भंडारे के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सत्संग और भंडारे के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सीहोर | सरलता,सत्यता, दिव्यता और हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक 1008 त्यागी महाराज के बह्मलीन होने के उपरांत रविवार को शहर के बीएसआई मैदान पर हुए सकेतोत्सव विशाल भंडारे में शहर सहित आस-पास के स्थानों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सत्संग सुनने के बाद भोजन प्रसादी ग्रहण की।
रविवार को बीएसआई के खेल मैदान पर बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा था। सर्व प्रथम त्यागी बाबा के आश्रम में त्यागी बाबा के साके तोत्सव कार्यक्रम में देश भर से दो सौ से अधिक साधु संत शमिल हुए। इस अवसर पर साधु समाज ने त्यागी के दो शिष्य महंत उद्धव दास और छविदास को उपाधि दी। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन को लेकर कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। श्रद्धालुओं की सुबह से रात तक भीड़ बनी रही।