पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत

नर्मदा नदी में डूबने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलकनपुरमाता के दर्शन करने आए भोपाल के एक युवक की आंवलीघाट पर डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। पुलिस ने शव के पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार कोलार रोड भोपाल निवासी पवन पुत्र लक्ष्मण यादव 20 वर्ष शनिवार शाम के समय अपने तीन अन्य साथियों के साथ सलकनपुर देवी के दर्शन करने आया था। रात में ये लोग सलकनपुर में ही रुके। इसके बाद रविवार सुबह अपने तीनों दोस्तों के साथ पवन 11 किमी दूर आंवलीघाट पर नहाने के लिए गया था।

यहां वह नर्मदा नदी में डूब गया। पवन के दोस्तों ने बताया कि पवन को तैरना नहीं आता था, अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इस घटना की सूचना पुलिस को मृतक के साथी सागर यादव ने दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

कारटकराई, दो घायल

सीहोर| झागरियारोड़ पर ग्राम चंदेरी के पास दो मारूति कार कि आमने सामने कि भिडंत हो गई इसमें दो लोग घायल हो गए. घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया यहां उनका उपचार जारी है

जानकारी के अनुसार भोपाल से सीहोर कि तरफ कार से रहे सीहोर निवासी विजेंद्र राय पुत्र मनोहर राय उम्र 32 वर्ष मेहरबान सिंह पिता बहादुर सिंह को सीहोर से भोपाल की तरफ जा रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दोनों को गंभीर चोटें आईं। इसे 108 इमरजेंसी वाहन द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।