मातारानी की आराधना में रमे श्रद्धालु
नवरात्रपर्व में देवी मंदिरों में दर्शन करने वालों की भीड़ हो रही है। इन मंदिरों में विशेष विद्युत साज-सज्जा भी की गई है। करीब तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर देवी प्रतिमाएं विराजित की गई हैं, वहीं मंदिरों में भी कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। माता की आराधना की गूंज जगह-जगह सुनाई दे रही है। मां की आराधना में भक्त लीन दिखाई दे रहे हैं। जगह-जगह पूजा-अर्चना हो रही है। आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। रविवार को भी सभी देवी मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान आदि किए गए। इंदिरा नगर स्थित मरही माता मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ हो रही है। सीवन नदी किनारे स्थित शिव आराध्य माता मंदिर, कस्बा स्थित इलाही माता मंदिर, शुगर फैक्ट्री चौराहा स्थित माता मंदिर, गल्ला मंडी स्थित शीतला माता मंदिर, नरसिंहगढ़ नाका स्थित माता मंदिर हैं।
यहांहो रही भक्तों की भीड़
इसीतरह नगर के करोली वाली माता मंदिर, इंग्लिश पुरा स्थित कुलकुला माता मंदिर, हरदौल लाला माता मंदिर, पान चौराहा स्थित महा कालका मंदिर, एमपीईबी चौराहा स्थित मनसा माता मंदिर, आराकस मोहल्ला स्थित माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ होना शुरू हो जाती है। शाम के समय भी आरती में बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा प्रसादी का वितरण भी हो रहा है। सलकनपुर देवी धाम में भी हर रोज विजयासन माता के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
सीहोर. इस तरह बालिकाओं ने गरबा उत्सव के दौरान अपनी प्रस्तुतियां दीं।