ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच आज
सीहोर | नगरीयनिर्वाचन 2014 के लिए ईव्हीएम की प्रथम स्तरीय जांच 23 सितंबर से शुरु होगी। प्रथम स्तरीय जांच के लिए फरहतउल्ला खान संयुक्त कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे ने बताया कि पुराने कलेक्टोरेट भवन स्थित ईव्हीएम स्टोर रुम में ईव्हीएम की प्रथम स्तरीय जांच सुबह 10.30 बजे से शुरु कर दी जाएगी। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।