अब नहीं होगी नगर में तोड़फोड़
सुनवाई के बाद ली लोगों ने राहत की सांस
सोमवारको कलेक्टोरेट में दावे-आपत्तियों की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान 540 दावे-आपत्तियों में से अधिकांश का निराकरण कर दिया गया। जो दावे-आपत्ति मान्य योग्य थे, उन्हें मान लिया गया। सबसे खास बात मेन रोड सहित अन्य सड़कों की थी। इसमें यह फैसला दिया गया कि अब मेन रोड अन्य बाजार की सड़कें और चौड़ी नहीं होंगी। इसके लिए कोई और तोड़फोड़ नहीं होगी। नए भवन निर्माण को लेकर नए नियमों के तहत स्वीकृति दी जाएगी।
दिनभररही कलेक्टाेरेट में लगी रही लोगों की भीड़
सोमवारको सुबह से ही कलेक्टोरेट में लोगों की भीड़ लगना शुरु हो गई थी। यहां पर लोग अपने दावे-आपत्तियों को लेकर सुनवाई को लेकर आए थे। सड़कों को चौड़ा करने के लिए कई मकान तोड़े जाते। इसी को लेकर लोगों में डर था कि यदि यह सड़कें चौड़ी होती हैं तो मास्टर प्लान के अनुसार उनके मकान भी काफी कुछ आगे से टूट जाएंगे। इस दौरान टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के श्री कुलश्रेष्ठ और उनका अमला सुनवाई के दौरान मौजूद था। सुनवाई के दौरान यहां पर विधायक सुदेश राय भी थे।
सीहोर. कलेक्टोरेट में सुनवाई के दौरान लोग अपना पक्ष रखते हुए।
कार्यालय संवाददाता | सीहोर
शहर के मास्टर प्लान को लेकर लगाए गए दावे-आपत्तियों की सोमवार को सुनवाई हुई। सभी दावे-आपत्तियों को सुना गया। सबसे अधिक आपत्तियां मेन रोड सहित अन्य सड़कों को चौड़ा किए जाने को लेकर थीं। सुनवाई के दौरान यह तय हुआ कि और तोड़फोड़ नहीं होगी। हालांकि नए भवन निर्माण की अनुमति तय नियमों के अनुसार ही दी जाएगी।
पिछले महीने सीहोर नगर के व्यवस्थित विकास के लिए मास्टर प्लान लाया गया। इसके लिए एक माह तक दावे-आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान सबसे अधिक आपत्तियां नगर की सड़कों को चौड़ा करने के विरोध में लगाई गईं। लोगों का मानना था कि यदि मास्टर प्लान के अनुसार सड़कों को चौड़ा किया गया तो उनके मकान आगे से टूट जाएंगे जिससे काफी नुकसान होगा।
नगर के लिए अब नया मास्टर प्लान लागू किया जाएगा। इस प्लान के तहत नगर की एक दर्जन सड़कों को चौड़ा किए जाने का उल्लेख भी इसमें है। मास्टर प्लान के तहत नगर विकास के लिए कई काम होना हैं। इनके पूरा होते ही नगर बदला सा नजर आएगा। इस मास्टर प्लान को लागू करने से पहले लोगों से दावे-आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान एक माह का समय दिया गया