- Hindi News
- नारंग मोटर्स पर महिंद्रा अर्जुन नोवो लांच
नारंग मोटर्स पर महिंद्रा अर्जुन नोवो लांच
न्यूज़ इनबॉक्स
नारंग मोटर्स पर महिंद्रा अर्जुन नोवो लांच
सीहोर | नारंगमोटर्स एण्ड टैक्टर्स पर भोपाल सर्किल में सर्वप्रथम सीहोर में महिंद्रा कंपनी ने अपना नया ट्रैक्टर महिंद्रा अर्जुन नोवो को नारंग मोटर्स पर लांच किया है। इस आयोजन में प्रदेश के ग्राहक सेवा अधिकारी उपेंद्र महाजन, एरिया मैनेजर मनीष हजेला, चैनल मैनेजर मुरली कृष्णन, टैरेटेरी मैनेजर विनोद जी, ग्राहक सेवा मैनेजर श्री आलम और अधिकृत डीलर अंबर नारंग के साथ ही मैनेजर विश्वकर्मा, वर्कशॉप मैनेजर राजकुमार मदान आदि मौजूद थे। इस मौके पर 500 ग्राहक उपस्थित थे। यह ट्रैक्टर 57 और 42 एचपी की श्रेणी में उपलब्ध है। यह ट्रैक्टर 40 तरह के औजारों पर एक साथ काम कर सकता है। इसमें आगे एवं पीछे पीटीओ की सुविधा भी दी गई है। इस मौके पर कंपनी ने एक स्कीम ट्रैक्टर पर अल्टो कार को भी लांच किया है। उक्त स्कीम 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी।