सदस्यों को मिलेगा बोनस
सीहोर. सीहोर नागरिक सहकारी बैंक की आमसभा का आयोजन हुआ।
{सीहोर नागरिक सहकारी बैंक की 31वीं वार्षिक साधारण आमसभा हुई
कार्यालयसंवाददाता | सीहोर
सीहोरनागरिक सहकारी बैंक की 31वीं वार्षिक साधारण आम सभा पार्वती पैलेस पर बैंक की अध्यक्षा वीणा व्यास की अध्यक्षता में हुई।
आमसभा में बैंक के उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, अर्चना वर्मा, संचालक प्रकाश चन्द्र व्यास, प्रेमबंधु शर्मा, रामलाल कारपेंटर, राधेश्याम शर्मा, बाबूलाल मिस्त्री, आशीष गेहलोत, संजय राय, राजकुमार गुप्ता, विनोद जैन बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया एवं बैंक कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। आमसभा का प्रारंभ बैंक की अध्यक्षा वीणा व्यास ने बैंक की गतिविधियों एवं प्रतिवेदन से सदस्यों को अवगत कराया। बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बैंक की वार्षिक कार्ययोजना की जानकारी सदस्यों को दी। संचालक बाबूलाल मिस्त्री द्वारा वित्तीय पत्रकों का अनुमोदन किया गया। संचालक आशीष गेहलोत द्वारा बैंक के वित्तिय वर्ष 2013-14 में सदस्यों को 8 प्रतिशत लाभांश दिए जाने की घोषणा का सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास काका द्वारा बैंक सदस्यों को संबोधित किया। बैंक के सदस्य डॉ. एमएल भगत द्वारा सुझाव दिया। गोपाल सोनी द्वारा बैंक के स्वयं के भवन, आम सभा की सूचना सभी समाचार पत्रों एवं एसएमएस द्वारा दिए जाने का सुझाव दिया। सुरेश वशिष्ट द्वारा बैंक द्वारा वितरित लाभांश का हस्तांतरण सदस्यों के खातों वर्षांत पर किए जाने का सुझाव दिया। सुनील काबरे एवं महेंद्र सिंह अरोरा द्वारा बैंक निर्वाचन में अऋणी सदस्यों को भी निर्वाचन का अधिकार दिए जाने का सुझाव दिया। अंत में राजकुमार गुप्ता द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया।