पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडल कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

मंडल कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीदिगंबर जैन चंद्रप्रभु सेवा समिति नव युवक संघ द्वारा राज्य स्तरीय श्री भक्तांबर गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14 मंडलों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं जिन्हें काफी सराहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना तथा धरमसिंह वर्मा अध्यक्ष भोपाल दुग्धसंघ के विशेष आतिथ्य में किया गया।

श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु सेवा समिति नव युवक संघ के उपाध्यक्ष रविंद्र जैन एवं संयोजक महिपाल जैन ने बताया कि राज्य स्तरीय श्री भक्तांबर गायन प्रतियोगिता के आरंभ में स्वागत भाषण अंकित जैन अध्यक्ष आयोजन समिति एवं स्वागत नृत्य महिला मण्डल कस्बा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु सेवा समिति नव युवक संघ के द्वारा प्रति वर्ष श्री भक्तांबर गायन प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रदेश के जैन समाज के युवाओं को एक नई दिशा प्रदान की जा रही है जो सराहनीय है। प्रतियोगिता में प्रदेश के अनेक जिलों से आए 14 मण्डलों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान अलीपुर आष्टा, द्वितीय स्थान संदलपुर, तृतीय स्थान अकोदिया मण्डल एवं विशेष स्थान ग्रीन पार्क महिला मण्डल भोपाल ने प्राप्त किया आयोजन के दूसरे दिवस पर नित्य नियम पूजन एवं शांतिनाथ महामण्डल विधान ब्रह्मचारी सविता दीदी द्वारा कराया गया। इसके बाद श्रीजी का विहार कस्बे के मुख्य मार्गोंं से होते हुए जैन मंदिर पहुंचा। श्रीजी के अभिषेक के उपरान्त पारितोषित वितरण एवं सम्मान समारोह ब्रह्मचारी सविता दीदी, अजय जैन अध्यक्ष जैन समाज, धनकुमार कासलीवाल, देवचंद जैन, प्रेमीलाल, श्रीपाल जैन, जैनपाल जैन के विशेष आतिथ्य में समाज की दस विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सौभाग्यमल जैन, पवन जैन पुजारी एवं महेश भावसार को भी सम्मानित किया गया। श्रीजी की महाआरती एवं महिला मण्डल इंग्लिशपुरा, बालिका मण्डल की सदस्य मुस्कान, सुचि जैन, माही आदि के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। उक्त अवसर पर समिति सदस्य मुकेश पटवारी, संजय काका, दीपक, मुकेश कन्नू, मुकेश आदि थे।