पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योग लगाने देखी जमीन

उद्योग लगाने देखी जमीन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसकंपनी के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को अवगत कराया कि उन्हें यहां पर करीब सौ एकड़ जमीन की जरूरत होगी। मौके पर उन्हें चिन्हित की गई जमीन के नक्शे दिखाए गए।

बाजार की बदलेगी दशा

सीहोरमें यदि कुछ उद्योग खुल जाते हैं तो यहां के बाजार की दशा भी बदल जाएगी। पहले जो यहां उद्योग लगे थे और जब वह बंद हुए तब से बाजार की हालत पर काफी बुरा असर पड़ा था। अब यदि उद्योगों के क्षेत्र में अच्छा प्रयास होता है तो बाजार का नक्शा भी बदल जाएगा।

पानी की भी है यहां पर पर्याप्त व्यवस्था

जमीनदेखने आए दल के प्रतिनिधियों को बताया गया कि पास में भगवानपुरा और लोटिया तालाब भी पड़ते हैं। इस कारण यहां का जल स्तर भी काफी बेहतर है। उल्लेखनीय है कि उद्योग के लिए पानी की प्रमुख समस्या रहती है। इन तालाबों के पानी का उपयोग भी किया जा सकता है। इसके पूर्व कई उद्योग सीहोर में इसलिए बंद हो गए थे कि उनके लिए उस समय पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो सका। उस समय उद्योगों को बचाने के लिए किसी ने रुचि भी नहीं दिखाई थी। आज उद्योग लगाने के लिए शासन स्तर से कई सुविधाएं उद्योगपतियों को दी जा रही हैं। यही कारण है कि उद्योगपति अब सीहोर की जमीन को देखने रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी इसके लिए पहले से ही तैयारियां कर रखी हैं। सीहोर की खाली पड़ी शासकीय जमीनों के नक्शे तैयार किए गए हैं। जब भी उद्योगपति उद्योग लगाने की इच्छा जाहिर करते हैं तो प्रशासन के अधिकारी इन जमीनों को दिखाते हैं।

मिलेगा रोजगार

यदिइस कंपनी ने यहां पर उद्योग खोलने के लिए हरी झंडी दे दी तो यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिल जाएगा। सैकड़ों लोगों को यहां खुलने वाले उद्योगों से फायदा मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि सीहोर अभी तक इसलिए पिछड़ा हुआ है कि यहां पर रोजगार के साधन नहीं हैं। आने वाले समय में यदि यहां पर उद्योग शुरू होते हैं तो यहां की तस्वीर ही बदल जाएगी। यहां के बेरोजगारों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल जाएगा।

चंदेरी के पास पहाड़ी पर खाली पड़ी इस जमीन को कंपनी ने देखा।

ताईवान से आए फाक्सकॉन कंपनी के प्रतिनिधि जमीन का नक्शा देखते हुए। प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी।

बलजीत सिंह ठाकुर | सीहोर

सीहोर में आने वाले समय में कई उद्योग खुल सकेंगे, इसके लिए अभी तक कई कंपनियों के प्रतिनििध यहां चुके हैं। शनिवार को भी यहां ताईवान की एक कंपनी के प्रतिनिधि यहां पहुंचे। इन्हें यहां पर आईटी सेक्टर के लिए प्रशासन के अमले ने शासकीय जमीन दिखाई। जमीन देखने के बाद इस कंपनी के प्रतिनिधि काफी संतुष्ट नजर आए। यदि कंपनी को यह जगह पसंद आती है तो आने वाले समय में सीहोर का नक्शा ही बदल जाएगा।

शनिवार को दोपहर के समय ताईवान से फाक्सकॉन कंपनी के प्रतिनिधि सीहोर पहुंचे। यहां पर जिला प्रशासन ने पहले से ही इस दल को जमीन दिखाने के लिए तैयारियां कर रखी थीं। दोपहर करीब 12 बजे यह दल सीहोर पहुंचा और यहां से सीधे प्रशासन का अमला इन्हें लेकर चंदेरी गांव से पहले भगवानपुरा तालाब के पास खाली पड़ी शासकीय जमीन को दिखाने पहुंचा।

इस कंपनी के कई अधिकारी यहां आए थे। प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे। यहां पर तहसीलदार और पटवारी ने दी जाने वाली जमीन का नक्शा दिखाया। इसे देखने के बाद इन अधिकारियों ने प्रशासन के अमले से कई तरह की जानकारियां लीं। बाद में करीब एक घंटे तक यहां रुकने के बाद वह रवाना हो गए। इस कंपनी के जो प्रतिनिधि आए थे, उन्होंने प्रशासन के अमले से जानकारी ली कि यहां से एअर पोर्ट और रेलवे स्टेशन की कितनी दूरी होगी।

साथ ही यह भी पूछा कि यहां पर उद्योग लगाने के लिए और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। इसकी जानकारी प्रशासन के अधिकारियों ने दी। यदि इस प्रतिनिधि दल ने प्रशासन द्वारा दिखाई गई जमीन से संतुष्ट होते हुए हरी झंडी दी तो आने वाले दिनों में यहां पर मोबाइल हैंडसेट का एक बड़ा कारखाना खुल सकता है। साथ ही आईटी सेक्टर का काम भी यहां होगा।

^ताईवान की फाक्सकॉन कंपनी के प्रतिनिधि शनिवार को यहां आए थे। इस कंपनी को पास में ही जगह दिखाई गई है। यदि कंपनी को यह जगह पसंद आती है तो आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। डॉ.सुदाम खाडे, कलेक्टर