सीसी सड़क का निर्माण शुरू
सीहोर|शहर मेंचल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में शनिवार को नगर के सुभाष नगर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 25 में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
क्षेत्रीय पार्षद मुकेश मेवाड़ा ने कहा कि नगर पालिका ने शुगर फैक्ट्री चौराहा से रेलवे स्टेशन तक डामरीकरण कार्य के साथ ही वार्ड की गलियों को भी पक्का बना दिया है। यही नहीं स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था पर भी लगातार ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि नगर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं और करोड़ों के ही काम चल रहे हैं। पिछले एक साल में काफी संख्या में काम हुए हैं जिनमें डामरीकरण के अलावा सीसी सड़क निर्माण शामिल हैं। इस अवसर पर मुकेश मेवाड़ा पार्षद, राजेश मांझी, अनुप चौधरी, विपिन सास्ता, राकेश वर्मा, सूरज सिंह मेवाड़ा, हेमंत मालवीय, देवेंद्र मेवाड़ा, लोकेश जायसवाल, गोविंद वर्मा, रामवृक्ष भरद्वाज, गुलाब सिंह मेवाड़ा उपस्थित थे।